अहमदाबाद माहेश्वरी प्रीमियर लीग का आयोजन सम्पन्न

अहमदाबाद माहेश्वरी प्रीमियर लीग (AMPL) द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवे संस्करण का दिनांक 23/12/2023 को शानदार समापन हुआ जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया। फाइनल का रोमांचक मुकाबला सालासर 11 और राइजिंग स्टार स्पोट्र्स के बीच खेला गया जिसमें राइजिंग स्टार स्पोट्र्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 117 रन बनाए जबकि सालासर 11 ने 14.2 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि कादम्बिनी प्रोसेस के विनीत डिग्गा थे। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन समाज के युवा वर्ग को एक दूसरे से जुडऩे के लिए एक मंच देता हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में Narmada Polyfab के प्रेम चांडक, Shri Karani Polypack Industries के विनोद सोनी और RSB Cottex के नरेश, विनय राठी और अशोक सोमानी मौजूद थे। बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मनीष मूंदड़ा को मिला। वहीं बेस्ट बोलर ऋषभ राठी रहे। संस्करण 8 के मुख्य प्रयोजक महाशक्ति पोलीकोट के नारायण मूंदड़ा और अमित बाहेती होंगे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन