माण्डल माहेश्वरी सेवा समिति भीलवाड़ा द्वारा किया गया सेवा कार्य
दिनांक 21/12/2023 को माण्डल माहेश्वरी सेवा समिति भीलवाड़ा के सेवा प्रकल्प के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाँव-सिडियास तहसील माडंल पर स्कूल के छात्र छात्राओं को 65 ऊनी स्वेटर व जर्सीया व स्टेशनरी बाक्स व कापियों का वितरण किया गया। सचिव राजकुमार मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश चन्द्र बिडला ने की तथा जर्सीया वितरण प्रमुख रमेशचन्द्र बिडला के परिवार के सहयोग से वितरण की गई तथा समिति के कोषाध्यक्ष सुशील कुमार बिडला, उपाध्यक्ष कैलाश तोतला, सह सचिव पुरूषोतम ईनाणी व कार्य समिति सदस्य कमलेश जाजू, सत्यनारायण मूंदड़ा, रमेश बिडला ने कार्यक्रम मे सहयोग प्रदान किया। अन्त मे स्कूल के प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र शर्मा, अशोक कुमार बिरला, सीमा जयसवाल व सिडीयास गाँव के प्रतिनिधियों व शोभा लाल गुजर ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
Latest News