माहेश्वरी समाज राजसमंद के कैलेंडर 2024 का हुआ विमोचन
राजसमंद के माहेश्वरी समाज के श्री महेश प्रगति संस्थान के तत्वावधान में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 2024 के कैलेंडर का प्रकाशन किया। प्रधान संपादक लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि कैलेंडर को मल्टी कलर मे बहुत ही आकर्षित करने वाला एवं पंचांग पर आधारित पूरे विवरण सहित प्रकाशित किया जिसके साथ ही उसका विमोचन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस विमोचन के अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा सदस्य सत्य प्रकाश काबरा, संस्थान अध्यक्ष राम गोपाल अजमेरा, सचिव विनोद पोरवाल, संपादक मंडल के सदस्य लक्ष्मी लाल ईनाणी, राजेश न्याति, लोकेश कोगटा एवं दीपक नुवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन लाल लढ़ा सहित कई समाज जन उपस्थित थे। जैन समाज के प्रमुख श्री बाबु लाल कोठारी (विकास) एवं अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र हरलालका ने भी विमोचन के कार्यक्रम पर कैलेंडर की प्रिंटिंग व हरेक प्रकार की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि हर समाज को अपने स्तर पर ऐस जनोपयोगी कार्य करते रहना चाहिए ताकि सभी जन लाभान्वित हो सके। यह जानकारी लक्ष्मी लाल ईनाणी द्वारा प्रदान की गयी।
Latest News