सोहनी देवी काबरा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रामानंद काबरा, मेड़ता 'भारत गौरव रत्न श्री' से सम्मानित

केंद्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त संस्था भारत गौरव रत्न श्री सम्मान काउंसिल की ओर से दिनांक 21/12/2023 को दिल्ली की अशोका होटल में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण अभियान चला रहे मेड़ता निवासी सोहनी देवी काबरा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रामानंद काबरा को भी 'भारत गौरव रत्न श्री' सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको ये अवॉर्ड सोशल रिफॉर्म तथा महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलम्बन के लिए उनके सतत् कार्यक्रमों के मद्देनजर दिया गया। इस समारोह में देशभर के 70 से ज्यादा वर्गीकृत क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का चयन कर 106 लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए काबरा ने बताया कि यह पुरस्कार 1983 की विश्व विजेता क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर व इंडियन नेशनल क्रिकेट कोच मदनलाल शर्मा, दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन सौरभ भारद्वाज, कॉमन वेल्थ टूर्नामेंट के गोल्ड मेडलिस्ट इण्डियन रेसलर नर्सिंग यादव की ओर से दुप्पटा पहनाकर सर्टिफिकेट व मोमेंटा के रूप में दिया गया। उल्लेखनीय है कि काबरा मेड़ता में सोहनी देवी काबरा नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत बालिकाओं, युवतियों एवं महिलाओं को सशक्त करने एवं स्वावलंबी बनाने के लिए दर्जनों प्रोजेक्ट्स संचालित कर चुके हैं। जिसकी बदौलत कई बेटियों, महिलाओं को आजीविका का साधन भी प्राप्त हुआ है। इसी को लेकर काबरा को यह अवॉर्ड दिया गया है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन