श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा हास्योत्सव 23 आयोजित

श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा हास्योत्सव 23 का शानदार आयोजन 17 दिसम्बर 2023 को श्रीमंत बाबासाहेब घोरपड़े नाट्यगृह में किया गया। 1000 लोगो की उपस्थिति में पद्मश्री मशहुर हास्य कवि श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री केसरदेव मारवाड़ी (हास्य कवि), श्री स्वयंजी श्रीवास्तव (गीतकार), मोनिकाजी देहलवी (श्रृंगार), चेतनजी चर्चित (लाफ्टर) इन सभी की प्रमुख उपस्थिति में लोगों ने खूब ठहाके लगाए और कविताओं का मजा लिया। हास्योत्सव 23 का मंच संचलन मशहुर कवि कमल मनोहर ने किया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने में 2 महीने से इस प्रोजेक्ट की कमिटी नरेश काबरा, अभिषेक सोनी, विकास काबरा, अभिषेक जाजू, गोपाल झंवर और शुभम धूत ने दिन रात एक कर दिया और इसे एक नई ऊंचाई पर ले गये। प्रोग्राम के आखिरी में सभी समाज बंधुओं का धन्यवाद और आभार अध्यक्ष चंद्रशेखर बांगड़ और सचिव अमित कुमार काबरा ने माना।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन