श्री दगडूलाल मर्दा C.S R फाउडेशन की ओर से Blood Donation Camp का आयोजन सम्पन्न
दिनांक 18 दिसम्बर को इचलकंरजी जिला कोल्हापुर में स्व श्री दगडूलाल मर्दा की 47 वी पुण्य तिथि पर Blood Donation Camp का आयोजन श्री दगडूलाल मर्दा C.S R फाउडेशन की ओर से श्री भिकुलाल, श्री लक्ष्मीकांत, श्री श्यामसुदंर, श्री राजगोपाल मर्दा परिवार ने किया। इस पुण्य तिथी के पावन अवसर पर कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा को उनके द्वारा लिये गये Heart check up camp में हुये खर्चे के लिये 501000/- की राशि के चैक कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री नितिन धूत व सचिव लालचंद गट्टाणी को सुपुर्द किये। इस अवसर पर श्री गिरिराज मोहता, श्री भगवान दास जाजू व प्रोजेक्ट चैयरमैन श्री राधेश्याम भूतडा उपस्थित रहें। इस समय कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष नितीन धूत ने अपने मनोगत में इस पुण्य के कार्य के लिये दगडूलाल मर्दा C.S R फाउडेशन को धन्यवाद देते हुये, मर्दा परिवार का आभार प्रकट किया व आशा जताई की आगे भी सेवा भावी कार्यो में आपका सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा।
Latest News