नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम सम्पन्न

नागपुर नगर ज्येष्ठ माहेश्वरी सभा का दिनांक 17/12/ 23 को भजन संध्या का कार्यक्रम महेश भवन गांधीबाग में हर्षोल्लास के साथ सानंद संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 100 से अधिक वरिष्ठ पुरुषो एवं महिलाओं की उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागपुर शहर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कैंसर चिकित्सक डॉ. सुशील मानधनिया ने सभा को संबोधित करते हुए बताया की कैसे हमारा शरीर कैंसर रोग के होने के प्रारंभिक संकेत जैसे कि भूख की कमी, वजन घटने, भोजन निगलने में तकलीफ, शरीर में गांठ होने, ज्यादा शौच जाने और रक्तस्राव इत्यादि अनेक लक्षणों से देता है फिर भी हम उसकी उपेक्षा करते रहते है और एक व्यापक रूप से प्रचलित लेकिन गलत विश्वास या विचार रखकर अन्य चिकित्सा पद्धति से रोग को और बढ़ा लेते हैं। महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर और पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के बारे में और योग, प्राणायाम, ध्यान, नियमित रूप से वजन चेक करने और पैथोलॉजी परीक्षण द्वारा शरीर को कैंसर मुक्त रखने के विषय में बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी से सभा को अवगत कराया।
विशेष उपलब्धि के लिए सौ. प्रभादेवी राकेशजी भैया का दुबई में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप स्पर्धाओं में 4 स्वर्ण पदक जीतकर विदेश की धरती पर भारत का तिरंगा फहराने के उपलक्ष्य में स्मृति चिन्ह देकर सत्कार किया गया। श्री गिरधर सारडा को दी होलसेल क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन की ओर से व्यापार रत्न अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर उनका पुष्प गुच्छ देकर सत्कार किया गया। संस्था ने अपने उन सभी सदस्यों को जिनका जन्मदिन नवंबर दिसंबर महीने में रहा उनका स्वागत किया और बधाई दी। भजन संध्या कार्यक्रम का संचालन संयोजक ललित गांधी, संयोजिका अंजू चांडक ने किया। सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर आनन्द की अनुभूति की। कार्यक्रम का समापन प्रसादी भोज के साथ संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम का संचालन संस्था के सेक्रेटरी मधुसूदन सारडा ने किया। कार्यक्रम में गोविंदलाल सारडा, विनोद लखोटिया, कन्हैयालाल मानधनिया, दामोदर तोषनीवाल, बद्रीनारायण छापरवाल, हरिदास भट्टड, रतनलाल लाहोटी, पुखराज बंग, वसंत सांवल, राकेश भैया, रमेश पचीसिया, लक्ष्मीकांत चांडक, विजय पनपलिया, डॉ. राजकुमार राठी, मुरली गांधी, जगदीश बजाज, सत्यनारायण मानधनिया, राधेश्याम सोनी, शिवराज लाहोटी, गोवर्धन काबरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। संस्था की ओर से यह जानकारी प्रकाश चांडक ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन