इचलकरंजी में Inspiration Talks कार्यक्रम आयोजित

कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा एवं कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर श्री जयप्रकाश काबरा मुंबई के द्वारा Inspiration Talks जूनुन जीत का कार्यक्रम महेश क्लब इचलकंरजी में बहुत ही सफलता के साथ संपन्न हुआ। श्री जयप्रकाश काबरा ने बहुत ही सुंदर उदाहरणों द्वारा लगातार 2 घंटे तक मार्गदर्शन किया। आपने कहा की मनुष्य जीवन में हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुये, आने वाली कठिनाई का मुकाबला करना चाहिये। कार्यक्रम में समाज बंधुओ, मातृशक्ति, युवा वर्ग की उपस्थिति प्रशंसनीय रही। इस अवसर पर जिला सभा के अध्यक्ष श्री नितिन धुत, महाराष्ट्र प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष विनित तोष्णीवाल, जिला युवा संगठन अध्यक्ष श्री आनंद बांगड़, प्रदेश सूचना-प्रसारण मंत्री मुकेश खाबाणी उपस्थित थे। प्रोजेक्ट प्रमुख श्री रसिक आगीवाल, ललित लोया व प्रोजेक्ट कमेटी सदस्यो सहित जिला सभा व जिला युवा संगठन के सभी सदस्यो ने विशेष परिश्रम किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन