माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया का मिलन समारोह सम्पन्न
'सगंठन आपके द्वार' बेनर अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 3.12.23 को पारिवारिक मिलन समारोह श्री विजय गौरव खेमानी (चित्रा प्रेस) के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 24 सदस्यों ने भाग लिया। माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया व उसके आस-पास के परिवारों को संगठित करके एक परिवार बनाने के लिए अक्टुबर 2022 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई, लोकल व आस-पास के सभी परिवारों का भरपुर सहयोग मिल रहा है। सगंठन आपके द्वार यानि उस परिवार के सभी सदस्य उस कार्यक्रम में उपस्थित रहे, तभी तो 'आपके द्वार' का अर्थ सफल होगा।
इस मुहिम को लगातार जारी रखने के पीछे हमारा मुख्य उद्देश्य (1) समाज को संगठित करके एक परिवार बनाना। (2) अपनी संस्कृति, सभ्यता व संस्कार को बढ़ावा देना, इसके लिए परिवार में चर्चा करते हुए युवा पीढ़ी व बच्चों को बताना। (3) एकल परिवार बिखर रहे हैं उन्हें रोकने के लिए चर्चा करते रहना। (4) संगठित करने के लिए किसी के यंहा जाना हो तो 4-5 लोग आपस में बात करके एक साथ जाए, जिससे नही जाने वाला भी जाने के लिए तैयार होंगे।
(5) माहेश्वरी जनसंख्या लगातार घटती जा रही हैं, इस और युवा पीढ़ी का ध्यान आकर्षित करना। (6) शादी विवाह में आ रही दिक्कतो को देखते हुए हमने एक 'माहेश्वरी जीवन साथी एप्प तिनसुकियाÓ ग्रुप बनाया हैं, जिसकी शीघ्र ही सभी जगह जानकारी दी जाएगी।
Latest News