ओसियां माहेश्वरी समाज भवन का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न

श्री माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण 25 नवंबर 2023 को संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संदीप काबरा सभापति अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा एवं विशिष्ट अतिथि श्री रतनलाल डागा अध्यक्ष पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा थे। इस कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष भगवान दास राठी ओसियां वालों ने सभी अतिथियों को साफा पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष सेवाराम सोनी ने मुख्य अतिथि एवं सचिव पुखराज चांडक ने विशिष्ट अतिथि को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक जेपी सोनी ने स्वागत अध्यक्ष भगवान राठी को साफा पहनाकर कर सम्मानित किया। अतिथियों को माल्यार्पण उपाध्यक्ष सुनील लाहोटी, कोषाध्यक्ष हरनारायण सोनी, सह सचिव ओमप्रकाश बूब एवं कार्यकरिणी सदस्य अनिल सोनी द्वारा किया गया। 150000 रुपए या इससे ऊपर देने वाले सभी 75 भामाशाहों को मुख्य अतिथि द्वारा साफा पहनाकर एवं विशेष अतिथि द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भंवरलाल सोनी (श्री राम वाले), भंवरलाल सोनी (पेट्रोल पंप वाले), भंवर लाल सोनी (बापिनी वाले), रामविलास सोनी एवं वीरेंद्र सोनी औरंगाबादे, जुगल सोनी मुंबई, हनुमान सोनी सूरत, ष्ट.्र सत्यनारायण सोनी सूरत, मनोज सोनी सूरत, जुगल चांडक सूरत, हनुमान लोहिया सूरत, मनोहर लोहिया पुणे, जमन पनपालिया भीनमाल, सत्यनारायण एवं रामनारायण सोनी जोधपुर, दलाल सत्यनरायणजी सोनी जोधपुर, भागीरथ सोनी जोधपुर, ओम प्रकाश गिलडा जोधपुर, सोहन लाल राठी, नथमल सोनी, ओमप्रकाश सोनी तापु वाले, नंदकिशोर सोनी सामराऊ वाले, नंदकिशोर सोनी, अनिल सोनी, माहेश्वरी महिला मंडल एवं माहेश्वरी नवयुवक मंडल सहित काफी समाज बंधु उपस्थित थे।
24 नवंबर 2023 को शाम 5.30 बजे सुंदरकांड का पाठ महेश मंडली ओसियां एवं दिनेश भारती मथानिया द्वारा किया गया तथा रात को 8:30 बजे भजन गायिका श्रीमती सुमन सोनी भीलवाड़ा द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। 25 नवंबर 2023 को सुबह 6:30 बजे माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा कलश यात्रा माहेश्वरी समाज भवन से ठाकुर जी मंदिर तक निकाली गई। इसके पश्चात शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। हवन यजमान श्री रामजीवन सोनी एवं श्री रामनारायण सोनी थे, समाज की ओर से अध्यक्ष सेवाराम सोनी ने हवन में आहुतियां दी। इसके पश्चात भवन का लोकार्पण कार्यक्रम मुख्य अतिथि या विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया तत्पश्चात मंच का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन संयोजक जे.पी. सोनी द्वारा किया गया। अध्यक्ष, सचिव, स्वागत अध्यक्ष एवं संयोजक द्वारा सभी भामाशाहो, अतिथियों एवं ओसियां में से समाज के ग्रामवासियों का अभिनंदन एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात पर प्रसादी का कार्यक्रम 1 बजे शुरू हुआ जिसमें लगभग 13 से 14 सौ बंधुओ ने भाग लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन