झारखंड बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा 9 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न
प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शिव शंकर साबू ने सदस्यों से अनुरोध किया कि जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ पर स्वेच्छा से प्रदेश ट्रस्ट में भेंट राशि जमा करवाने का अनुरोध किया। रांची सभा के सचिव द्वारा अन्नपुर्णा भोजन योजना के बारे में सदस्यों को जानकारी देते हुये इस कार्य हेतु प्रेरित किया। पुर्व बिहार अंचल के संयुक्त सचिव श्री कृष्ण कुमार लखोटिया भी अपने अंचल में सक्रिय रहे तथा शाखा की सक्रियता हेतु विचार विमर्श किया। पश्चिमी बिहार अंचल के संयुक्त सचिव श्री सुमीत लोहिया भी फोर्बिसगंज सभा में उपस्थित हुये और स्थानीय सभा के सदस्यों से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुये कार्य करने का अनुरोध किया।
पटना माहेश्वरी सभा द्वारा माहेश्वरी युवा संगठन का पुर्व निर्धारित गठन भी पटना की मीटिंग में हुआ, लेकिन सडक जाम के कारण टीम इस मीटिंग में विलम्ब से पहुंच पायी। कुल मिला कर प्रदेश सभा का ये भ्रमण कार्यक्रम सफल, सार्थक और प्रेरक रहा। एक तरफ सदस्यों में सामाजिक कार्यों के प्रति नव चेतना, जोश और उत्साह का संचार हुआ तो दुसरी तरफ समाज के जरुरतमंद परिवारों की समाज के साथ साथ समृद्धि की उम्मीदें भी जागृत करवाने में सफल रहा।
Latest News