सामर्थ्य सोसायटी का ऊनी वस्त्र वितरण अभियान का आगाज

दान-पुण्य एवं श्रद्धा-आस्था के महापर्व कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिवस पर दिनांक 27 नवम्बर 2023  को सामथ्र्य सोसायटी ने ऊनी वस्त्र वितरण की शुरुआत कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगो की सेवा एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि गत दिनों में गर्मी के तापमान में गिरावट होकर मावठ के साथ शीत ऋतु ने दस्तक दे दी हैं। जिससे कच्ची बस्तियों एवं ढाणी-मजरों में रहने वाले लोगो के सामने सर्दी से बचने के लिए संकट आ जाता हैं। सोसायटी सदस्यों ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के चौथमाता मंदिर स्थित भील बस्ती में रहने वाले सभी वर्गो के जरूरतमंद लोगो को जरूरत के मुताबिक ऊनी वस्त्र वितरण किए। 
माहेश्वरी ने बताया कि सर्दी के मौसम में सार्वजनिक स्थानों, फुटपाथ, रैन बसेरा इत्यादि स्थानों पर बिना ऊनी वस्त्रों के रात बिताने वाले लोगो को भी चिन्हित कर उन्हे ठिठुरन से बचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सोसायटी सदस्यों की टीम अभियान के तहत सम्पूर्ण शीत ऋतु में अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करेगी। जिससे सोसायटी के सामथ्र्य से लोगो को ऊनी वस्त्र प्रदान कर उन्हे सर्दी से बचाया जा सके। इस दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, शालिनी सोनी, हेमा सोनी, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन