माहेश्वरी सभा अमृतसर का दीपावली मिलन सम्पन्न

माहेश्वरी सभा अमृतसर द्वारा दीपावली मिलन-2023 का आयोजन स्थानीय फर्न रेजीडेंसी होटल में दिनांक 26.11.2023 को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसमें शहर के माहेश्वरी परिवारों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। उपाध्यक्ष महेश झंवर व विनोद राठी के नेतृत्व में सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों ने सुधा मिन्त्री के नेतृत्व में स्वागत गीत गाकर आये हुए मेहमानों का मन मोह लिया। छोटे छोटे बच्चों हिनाया ने रोबोट बन, भव्या ने डांस दिखाकर व तारा ने न्यूज एंकर बन कर सबका दिल जीत लिया। 
 

महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्यों ने अध्यक्षा रेखा बियाणी के साथ में, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये मंच संचालन करते हुए, आये हुए मेहमानों से तरह तरह के कार्यक्रम करवाकर समां बांध दिया। श्वेता साबू व नेहा कोठारी ने मेहमानों को तंबोला खेला कर इनाम बांटे। मंच संचालन का दायित्व महेश झंवर ने बखूबी निभाया। पधारे हुए मेहमानों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सचिव राजवर्धन बियाणी, सह सचिव कनिष्क कोठारी व समस्त कार्यकारिणी की भूरी भूरी प्रशंसा की। अध्यक्ष श्री पवन साबू ने अपनी शुभकामनाएं भेज कर सबका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में श्री विनोद मूंधड़ा, कमल कोठारी, फूलचंद बंग, अरविंद मिन्त्री, जुगल झंवर, नरेश कांकाणी, संजय माहेश्वरी, डॉ. अमित भूतड़ा, डॉ. महेश राठी, पंकज मालू, सुदेश राठी, जय खटोड़, प्रकाश झंवर व अन्य कई सम्माननीय माहेश्वरी सदस्यों ने परिवार सहित अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन