पलाना खुर्द गांव में नानी बाई का मायरा कथा महोत्सव सम्पन्न

उदयपुर जिले की मावली तहसील के पलाना खुर्द गांव में माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा महोत्सव भगवान चारभुजानाथ के जयकारों और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास रामस्नेही संत दिग्विजय राम महाराज की निर्मल और मधुर वाणी में संगीतमय कथा में भक्त नरसी और नानीबाई की करुण पुकार के मार्मिक वर्णन ने भक्तों की भावविह्वल कर दिया। 
 

समापन अवसर पर उदयपुर शहर के चांदपोल रामद्वारा के महंत नरपतराम महाराज सहित संत निर्मल राम महाराज, संत मुमुक्षुराम महाराज ने भी विचार रखे। सभी ने संस्कारों की इस सरिता को निरंतर प्रवाहमान रखने का आह्वान किया। अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास रामस्नेही संत दिग्विजय राम महाराज के गुरु संत रमतराम महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। आरंभ में संत वंदन-अभिनंदन के पश्चात इस आयोजन की व्यवस्थाओं में लगे कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों तथा अन्य शहरों से आए माहेश्वरी समाज के प्रमुख लोगों को संत वृंद ने आशीर्वाद प्रदान किया। कथा महोत्सव के समापन पर क्षेत्र के विभिन्न समाजों से प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।
तीन दिवसीय इस कथा महोत्सव के दूसरे दिन गांव के चौक में गरबा रास का आयोजन हुआ। इस आयोजन में गांव में कथा श्रवण करने के लिए एकत्र हुए सभी परिवार शामिल हुए और पारम्परिक गरबा किया। सुबह 6 बजे बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने पूरे गांव में भजन-कीर्तन करते हुए फेरी निकाली। तीन दिवसीय इस आयोजन के सानंद सम्पन्न होने के उपलक्ष्य में फाग उत्सव भी रखा गया। भक्तों ने भगवान के साथ पुष्पों की होली खेली। द्वारिकाधाम फाग उत्सव के उल्लास में रम गया। अंत में पोथीजी की महाआरती हुई। कथा समापन पर महाप्रसाद का वितरण हुआ। पलाना खुर्द सहित जगह-जगह से आए भक्तगणों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन