माहेश्वरी समाज राजसमन्द का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
श्री महेश प्रगति संस्थान राजसमंद का दीपावली स्नेह मिलन समारोह महेश नगर मंदिर प्रांगण मे बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। समाज के मीडिया प्रभारी लक्ष्मी लाल ईनाणी ने बताया कि महिला संगठन द्वारा रंगोली सजा, दीपदान कर भगवान के समक्ष महाआरती की गई। तत्पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ। इस समारोह में जिलाध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी, जिला सचिव खूब चंद झंवर, सत्य प्रकाश काबरा, जिला महिला अध्यक्ष प्रेम लता चेचाणी, सचिव चंदा देवपुरा, गीता काबरा, सुशीला असावा, राम गोपाल सोमानी, भगवती लाल असावा, राम गोपाल अजमेरा, लक्ष्मी लाल ईनाणी, प्रवीण देवपुरा, किशन न्याती, जगदीश, गोपाल मंडोवरा, विनोद पोरवाल, हरक चंद मंत्री, रामधन सोमानी, कल्पेश ईनाणी, श्याम काबरा, लोकेश कोगटा, महेश गग्गड, राकेश काबरा, महेश कासट, नवल राठी, डॉ. गिरीराज राठी, डॉ. भूपेश परतानी, जितेंद्र लढ्ढा, राजेश न्याति, दीपक नुवाल, प्रमोद मंत्री, सीमा असावा, उपाध्यक्ष तारा ईनाणी, कोषाध्यक्ष मंजु जैथलिया, सचिव मिनाक्षी, यामिनी राठी सहित कई समाज जन मौजूद थे। यह जानकारी लक्ष्मी लाल ईनाणी ने प्रदान की।
Latest News