'वोकल फॉर लोकल' के मूलमंत्र के साथ महिला उधमियो से खरीददारी को बढ़ावा दे - माहेश्वरी

सामथ्र्य सोसायटी बूंदी द्वारा शहर के अलग-अलग प्रमुख क्षेत्रों में पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर 'आत्मनिर्भर भारत की ओर एक और कदम' का संदेश देते हुए 'वोकल फॉर लोकलÓ के मूलमंत्र के साथ 'नारी से खरीददारी' को बढ़ावा देने का सघन अभियान चलाकर फुटकर महिला उद्यमियों को आकर्षक उपहार भेंट किए।
सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि 'वोकल फॉर लोकल' की अवधारणा आयातित वस्तुओं की तुलना में स्वदेशी उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देने के विचार पर आधारित है। जो लोगों को स्थानीय रूप से बने उत्पादों को खरीदने और उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है वही भारतीय संस्कृति और परंपरा सशक्त एवं समृद्ध होती हैं। उन्होंने बताया कि वोकल फॉर लोकल को सफल बनाने के लिए सरकार और जनता दोनों के लिए स्थानीय व्यवसायों समर्थन करना महत्वपूर्ण है। 
इस दौरान हमारे त्यौंहारो एवं उत्सवों को सुरक्षा प्रदान करने वाले रक्षक रूप में तैनात रहने पुलिस कर्मियों को भी सोसायटी की और से मिठाई वितरित कर हमे खुशनुमा माहौल देने के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान नम्रता शुक्ला, आराधना जांगिड़, नेहा जोशी, वर्तिका हाडा आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन