माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ़ द्वारा किया गया सेवा कार्य

माहेश्वरी सखी संगठन चित्तौडग़ढ़ ने इस दिवाली पटाखे नहीं छोडऩे का संकल्प लिया। संगठन अध्यक्ष विनीता लढ़ा व सचिव पिंकी मूंदड़ा ने बताया कि दिवाली के इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर जो कि प्रकाश और खुशियों का त्यौंहार है। हर घर खुशियां घर-घर खुशियों के तर्ज पर संगठन की सदस्यों द्वारा गरीब तबके व कच्ची बस्ती की औरतो व बच्चों को मिठाइयां, साडिय़ां और चॉकलेट वितरित किया गया। महंगाई के इस जमाने में बस्ती के लोगों के साथ त्यौंहार मना कर व चंद खुशियां बटोर कर सखी ने सराहनीय कार्य किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन