माहेश्वरी समाज उमरगाँव (गुजरात) द्वारा दीपावली पर्व को बड़े धूमधाम मनाया गया

माहेश्वरी समाज उमरगाँव (गुजरात) द्वारा दीपावली पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया। सभी ने दीपावली की रात लक्ष्मीजी की पूजा के बाद मिलकर आतिशबाजी का आनंद लिया और अगले दिन दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन होटल आर.जी. लैंडमार्क, उमरगाँव में दिनांक 13 नवंबर को किया गया जिसमे सभी स्थानीय माहेश्वरी परिवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
संध्या में कऱीब 6 बजे हाईटी के साथ शुरुआत में सभी ने एक दूसरो को दीपावली की शुभकामनाएं दी और नया साल के राम राम किया उसके पश्चात्
सभी उम्र के लोगो के लिए गेम्स, हॉउजी एवं विशेषत: सीनियर सिटीजन के लिए म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। अंत में सब ने भोजन का आनंद लिया और कार्यक्रम का समापन हुआ। उमरगाँव गुजरात के वलसाड जिले का एक छोटा सा गाँव है जो कि गुजरात महाराष्ट्र की सीमा पर है। यहां माहेश्वरी समाज के करीब 20 परिवार है, इतनी कम संख्या होने के बावजूद भी समाज के हर त्यौंहार बड़े ही धूम धाम से मिलकर मानते है और सामाजिक और धार्मिक कामों में अपना तन मन धन से सहयोग देते है। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन