माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी द्वारा किया गया सेवा कार्य

'मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है' इस सूत्र वाक्य का अनुशरण करते हुए 18 नवंबर को माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी द्वारा सेवा माह के अंतर्गत आदिवासी क्षेत्रों से अत्यंत निर्धन परिवारों की बच्चियों के उत्थान और उन्नयन के लिए संचालित शारदा आश्रम, पिशाच मोचन में सहयोग सेवा कार्य किया गया। इस सेवाकार्य में संगठन की कई सदस्याओं द्वारा मुक्तहस्त से दैनिक उपयोग की सामग्रियों जिनमें मल्टीपर्पज बॉक्स में पेस्ट, ब्रश, फेशवास, मॉस्चराइजर, कंघी, क्रीम, हेयर आयल, शैम्पू, शोप अन्य सामग्री तथा सेनेटरी पैड्स के पैकेट्स सहित 2 माह के भोजन के लिए चावल, दालें, मसाले, मैदा, बेसन, चूड़ा, सूजी, बिस्किट, टॉफी, आलू प्याज, फल सहित विभिन्न खाद्य सामग्री, नए कपड़े पर्याप्त मात्रा में अनुदान स्वरूप आश्रम प्रबंधन को दी गई। इस अवसर पर संस्था की अच्छी संख्या में सदस्याओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर आश्रम में आश्रय कर रही 30 बच्चियों ने स्वागत गीत गाये। महिला संगठन की सदस्याओं को अपने बीच पाकर बच्चियों की खुशी का ठिकाना न रहा। अत्यंत उल्लासित माहौल में सभी ने सेवाकार्य का आनंद लिया तथा आगे भी 2 माह बाद पुन: सेवा सहायता के लिए आने का आश्वासन दिया। इस सेवा माह में आगामी दिनों में ऐसे ही अन्य आश्रमों में सेवा सहायता भी की जाएगी। इस आयोजन में इन्दू चाण्डक, सुषमा कोठारी, वीणा मूंदड़ा, प्रिया करवा, संगीता मूंदड़ा, कुमुद चाण्डक, यशोदा राठी, ममता मूंदड़ा, कविता मारू, सुनीता लढ्ढा, राजकुमारी चितलांग्या, कृष्णा भुराडिय़ा, अंजू बियानी, कल्पना धन्नानी तथा अन्य कई महिला सदस्याओं का सहयोग प्राप्त हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन