माहेश्वरी सभा सिलचर द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाया गया
माहेश्वरी सभा सिलचर ने अपनी चारों शाखों के साथ मिलकर दीपावली मिलन समारोह मनाया। इस कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री पवन राठी, सचिव श्री ओमप्रकाश तापडिय़ा, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रेखा शारदा, सचिव श्रीमती सारिका मोहता, माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री जितेंद्र राठी, सचिव श्री सतीश काबरा, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन श्री परमेश्वर लाल काबरा, मैनेजिंग ट्रस्टी श्री किसन राठी, पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश राठी मौजूद थे। कार्यक्रम जैन भवन में आयोजित हुआ, जैन भवन में इस बार विशेष आकर्षण के रूप में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उसके पश्चात महेश वंदना हुई और सभी शाखों के अध्यक्षों ने स्वागत भाषण में समाज में होने वाले सारे महत्वपूर्ण कार्य के बारे में प्रस्तुति दी। क्रिकेट विश्व कप 2023 का सीधा प्रसारण जैन भवन में स्क्रीन लगाकर रखा गया था, महिला मंडल की तरफ से डोनेशन कूपन का ड्रा भी सभी समाज बंधुओ के सामने सुंदरता से रहा मंच का संचालन श्रीमती संतोष तोषनीवाल ने किया। भवन की सजावट नम्रता और पवन सारडा के देखरेख में हुआ।
Latest News