माहेश्वरी मण्डल फरीदाबाद द्वारा दीपावली मिलन समारोह सम्पन
माहेश्वरी मण्डल फरीदाबाद द्वारा दीपोत्सव के पावन अवसर पर दिनांक 13 नवम्बर 2023 को माहेश्वरी सेवा सदन 160/7 ए फरीदाबाद में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दीपोत्सव, लक्की ड्रा, तंबोला गैम के साथ रात्रि सहभोज रखा गया। भवन के प्रांगण में उपस्थित समाज बन्धुओं द्वारा 101 दीपों को जलाकर कार्यक्रम का का शुभारम्भ किया गया। माहेश्वरी मण्डल अध्यक्ष भी रामकुमार राठी, सचिव महेश गट्टानी, महासभा कार्यसमिति सदस्य श्री कमल नयन मालू, मार्गदर्शक सुशील नेवर ने उपस्थित सदस्यों को दिवाली की शुभकामनायें देते हुये समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही श्री मालू ने आपस में मारवाडी मे बात करने की बात कही।
इस अवसर आयोजित लक्की डॉ एवं तंबोला गेम का शानदार संचालन कार्यक्रम संयोजक विनोद बिन्नानी, कोषाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद मूंधड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम संचालन सचिव महेश गट्टानी ने करते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज के विभिन्न गणमान्य लोगो की उपस्थिती के साथ 150 से ज्यादा लोगो ने प्रोग्राम का आनन्द उठाया एवं प्रमुखतया उपाध्यक्ष महाबीर बिहानी, मार्ग दर्शक परशुराम साबु, ट्रस्ट अध्यक्ष कमल आगीवाल, युवा अध्यक्ष मोहित झंवर, महिला मण्डल से मंजू पेड़ीवाल, शंकुतला बागड़ी, पवन सोमानी, राजेन्द्र चांडक, श्रीधर बिन्नानी, उमेश धूत, अमित बागड़ी, अंकित सोमानी, दिलीप जाजू, राजेश सोमानी, नवरतन बिहानी, नन्द झंवर, मधुसूदन लढा, नवल मूंधड़ा, पूर्व अध्यक्ष नारायण प्रसाद झंवर एवं अन्य गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित सभी महानुभावों ने आपसी मिलन के साथ साथ रात्रि सहभोज का आनन्द उठाया।
Latest News