श्रीमती सुमन जाजू बहादुरगढ़ बनी भाजपा महिला मोर्चा महासचिव


डॉक्टर नीना राठी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा (BJP), झज्जर ने श्रीमती सुमन जाजू को उनके निवास स्थान, दयानंद नगर मे पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित किया एवं उन्हें भाजपा महिला मोर्चा जिला झज्जर की महासचिव का दायित्व दिया गया। श्रीमती जाजू ने भाजपा महिला संगठन अध्यक्ष डॉक्टर नीना राठी को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा को मजबूत करेंगी एवं सरकार की जन सेवा योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने आगे कहा की भाजपा सरकार द्वारा महिला आरक्षण का जो 33त्न बिल पास किया है उसके लिए सभी महिलाओं से आगे आने के लिए आह्वान करेंगी और उन्होंने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण पर पूरा जोर दिया।
श्रीमती जाजू हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश जम्मू एण्ड कश्मीर चंडीगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की निवर्तमान अध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने सत्र में महिलाओं को समाज से जोडऩे का पूरा प्रयास किया एवं उनके सत्र के दौरान महिलाओं में एक नई जागृति का संचार हुआ और प्रदेश की महिलाओं ने सामाजिक प्लेटफार्म पर आकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस आयोजन में श्रीमती कामिनी कायस्था एवं रेखा दलाल-अटल मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा झज्जर, सरोज सारडा उपाध्यक्ष-हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन, माधुरी सारडा सचिव-माहेश्वरी महिला संगठन बहादुरगढ़, अंजलि सोमानी, अभिलाषा बिरला, श्वेता माहेश्वरी, पूजा काबरा, सरिता दाधीच, दीपिका जोशी, शालू भुराडिया, कुसुम मूंदडा, अंशुल सिंगल, रूपा भुराडिया एवं नीता जाजू सह सचिव-हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन आदि उपस्थित रहीं।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन