अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा शौर्य भवन के भूमि पूजन का निमंत्रण
अयोध्या में 'शौर्य भवन जनोपयोगी सेवा केन्द्र' के प्रस्तावित शिल्यान्यास एव भूमि पूजन कार्यक्रम हेतु श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव एव विहीप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री चंपत राय जी, जगद्गुरु पूज्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज, राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपल दास जी महाराज, राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज का सानिध्य मिलेगा। साथ ही अयोध्या नगर निगम के महापौर माननीय गिरीश पति जी त्रिपाठी जी से भी शिष्टाचार भेंट की गई। फाउंडेशन चेयरमैन पूर्व सभापति श्री श्याम सोनी एव महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा ने सभी को अयोध्या में बनने वाले शौर्य भवन के भूमि पूजन का निमंत्रण दिया गया।
Latest News