माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया द्वारा दीपावली मिलन समारोह आयोजित

माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह महेश भवन, तिनसुकिया में बड़ी धुम-धाम से मनाया गया जिसमे तिनसुकिया अंचल से करीब 170 समाज बधुंओ ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान महेश की वंदना व आरती के साथ किया गया। भवन की लाईटींग व स्टेज डेकोरेशन ने सभी का मन मोह लिया। बंदरवाल कम्पटीशन, दीपक सजाओ कम्पटीशन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक गेम्स एवं हाउजी का आयोजन किया गया। बंदरवाल कम्पटीशन में प्रथम स्थान विजयंका कलंत्री, द्वितीय स्थान नीलम सारडा, दीपक सजाओ कम्पटीशन में ग्रुप ए में पहला स्थान अनिका झवर, द्वितीय स्थान शौर्य सारडा, ग्रुप बी में पहला स्थान वंशिका सारडा एवं द्वितीय स्थान दिसीता बाहेती ने प्राप्त किया। आखिर में सभी ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए प्रीतिभोज का आनंद लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन