माहेश्वरी समाज वाराणसी का दीपावली मिलन समारोह आयोजित

माहेश्वरी समाज वाराणसी का दीपावली मिलन समारोह दिनांक 14 नवंबर 2023 को माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत समाज के वरिष्ठजनो द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। महेश वंदना श्री गोविंद भरानी व राकेश दरक ने की तत्पश्चात शिक्षा व प्रतिभा सम्मान पुरस्कार दिये गए। मंच संचालन श्री किशोर मूंदड़ा व श्री पवन धूत ने किया। कला संस्कृति के नेतृत्व में प्रश्नोतरी का शानदार कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर किया गया जिसमें चार टीम आर्यभट्ट, चाणक्य, बीरबल, विवेकानंद में समाज के सभी उम्र के लोगो ने भाग लिया। समाज की बालिकाओ ने शानदार नृत्य के माध्यम से रामायण का मंचन किया। उस दिन बाल दिवस था तो माता-पुत्र की जुगल बंदी से सम्बंधित सवाल जवाब का सिलसिला भी चला, समाज के 250 लोगो ने कार्यक्रम का आनंद उठाया एव सभी स्वरुचि भोज किया।
बेटी ब्याहो, बहु पढ़ाओ को चरितार्थ करते हुए राधिका मूंदड़ा पत्नी अक्षय मूंदड़ा (पुत्रवधू अनिल संतोष मूंदड़ा) ने अपनी रूक्च्र की डिग्री हासिल की।  समाज के राजकुमार कोठारी, कैलाश राठी, नंदू झंवर, श्रीमती निर्मला झंवर, संजीव चांडक, गिरिराज कोठारी, कमल सोनी, गौरव राठी, सविता राठी, पूजा कोठारी, ज्योति झंवर, राधा सोनी, सुनीता दरक, प्रतीक मूंदड़ा, अनुराग, राहुल, सागरआदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन कराने में सहयोग के लिए माहेश्वरी परिषद के अध्यक्ष गोविंद बजाज ने सभी को हृदय से धन्यवाद दिया, मंत्री जगदीश राठी ने सभी का स्वागत किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन