श्रेया राठी अबोहर ने किया देश का नाम रोशन

हरियाणा पंजाब प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष श्री राकेश राठी, अबोहर की पुत्रवधु श्रीमती श्रेया राठी, धर्मपत्नी श्री तरुण राठी, ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित प्रतिष्ठित आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया। यह विश्व प्रसिद्ध सहनशक्ति प्रतियोगिता 1.9 किलोमीटर ओपन वॉटर स्विमिंग, 90 किलोमीटर साइक्लिंग तथा 21.1 किलोमीटर दौड़ जैसे अत्यंत कठिन चरणों का संयोजन है, जिसमें विश्वभर से आए प्रतिभागियों ने उच्च स्तर पर प्रतिस्पर्धा की।

हर्ष और गर्व का विषय है कि श्रीमती श्रेया राठी ने महिला 25-29 वर्ष आयु वर्ग में विश्व स्तर पर 8वाँ स्थान प्राप्त किया तथा भारत के सभी प्रतिभागियों में प्रथम स्थान हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया। उनकी यह उल्लेखनीय उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, धैर्य, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि संपूर्ण समाज और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित किया है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा देश और समाज को गौरवान्वित करती रहें।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन