कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किया गया सेवा कार्य
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी महिला संगठन संकल्प सिद्ध ग्रामीण विकास समिति के अंतर्गत दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दिनांक 8 नवंबर 2023 को 200 परिवारों को फराल वितरित किया गया। साथ में साडिय़ां, पैंट शर्ट व अन्य कपड़े भी दिए गए। अध्यक्ष पुष्पा जी ने अपने जन्म दिन के अवसर पर 1100 रू गौ शाला में दिये। महाराष्ट्र पश्चिमाचल उपाध्यक्ष कांता लाहोटी व संचार सिद्धां संयोजिका जयश्री भट्टड़ कार्यसमिती पद्मा बाहेती की उपस्थिति में यह प्रोग्राम लिया गया। साथ में पदाधिकारी, समिति सदस्य व कार्यकारिणी सदस्यों का सहयोग रहा।
Latest News