शादी की 27वीं सालगिरह पर योगमय हुआ हाजीपुरा गार्डन

गुजरात राज्य योग बोर्ड के तत्वावधान में हाजीपुरा गार्डन, नमस्ते सर्किल, शाहीबाग अहमदाबाद में दिनांक 11 मई 2026 को योग कोच मुकेश-रितु कोठारी की शादी की 27वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रात:काल आयोजित इस विशेष योग कार्यक्रम में लगभग 350 योग साधकों एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशिक भाई पटेल MLA, जासु भाई ठोकर एवं अन्य कॉर्पोरेटर उपस्थित रहे। वहीं जॉन कॉर्डिनेटर इलाशी बेन एवं उमेश भाई चौहान ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

योग शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। उपस्थित जनसमूह ने नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि साहिबाग क्षेत्र में योग के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और इस प्रकार के नि:शुल्क योग शिविर योग क्रांति का रूप ले रहे हैं। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों के लिए पौष्टिक अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। आयोजकों ने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन