माहेश्वरी चौपाल द्वारा साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट पर जागरूकता सेमिनार आयोजित


श्री माहेश्वरी सभा के अंतर्गत वरिष्ठ सदस्यों के लिए गठित माहेश्वरी चौपाल मंच द्वारा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में 'साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट' विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन श्री राहुल जी ने उपस्थित सदस्यों एवं प्रतिभागियों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी सरल एवं प्रभावी शब्दों में प्रदान की।

ज्ञातव्य है कि चौपाल मंच द्वारा प्रत्येक माह अपने सदस्यों के लिए मनोरंजन, तीर्थाटन, खेल, आउटिंग, पिकनिक, सामूहिक भोजन एवं जागरूकता जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। विगत 48 महीनों से यह गतिविधियां निरंतर संचालित हो रही हैं तथा यह आयोजन चौपाल की 48वीं कड़ी थी।

यह कार्यक्रम 10 मई, रविवार सायं को गणेश नारायण साबू चौक स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। सी.ए. श्री अशोक साबू के मार्गदर्शन में स्थानीय निर्मला कॉलेज के पी.जी. कॉमर्स विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. (श्रीमती) सुनीता चितलांगिया ने सेमिनार का सफल संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का भी संतोषजनक समाधान किया गया।

सेमिनार का शुभारंभ महेश वंदना के साथ हुआ। चौपाल के संयोजक श्री राजकुमार मारू ने उपस्थित सदस्यों एवं रिसोर्स पर्सन श्री राहुल जी का स्वागत किया। Never Retire Group के संस्थापक श्री विजय मारू ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

इस अवसर पर श्रीमती आशा माहेश्वरी, श्री संजय मालपानी, श्री मयूर सारडा एवं श्री अभिषेक बियानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए चौपाल द्वारा आयोजित इस जागरूकता पहल की सराहना की।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए श्री विष्णु प्रकाश साबू ने चौपाल के संयोजक, सेमिनार संचालक एवं रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अत्यंत सरल भाषा में विषय की गहराई को सभी उपस्थित सदस्यों तक पहुंचाना अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने आयोजकों से भविष्य में भी ऐसे समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करते रहने का अनुरोध किया।

चौपाल द्वारा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु यह एक अभिनव एवं सराहनीय प्रयास रहा। इस सेमिनार को सफल बनाने में आयोजन समिति एवं चौपाल के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सदस्यों ने समय की प्रतिबद्धता एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्री राजकुमार मारू एवं श्री शिव शंकर साबू का स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव की भांति प्राप्त हुआ। वहीं श्री प्रकाश काबरा ने भोजन व्यवस्था तथा श्री नरेंद्र लखोटिया जी ने रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संभाला।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन