भारत विकास परिषद जोधपुर को मिला नया नेतृत्व, सुरेश चंद्र भूतड़ा अध्यक्ष व राजेंद्र मंत्री सचिव नियुक्त

भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा के नवीन सत्र 2026-27 के लिए वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश चंद्र भूतड़ा को अध्यक्ष एवं श्री राजेंद्र मंत्री को सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति पर परिषद के सदस्यों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र भूतड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सुरेश चंद्र भूतड़ा लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे वर्ष 2017 से परिषद में निरंतर विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने 2 वर्ष कोषाध्यक्ष, 5 वर्ष सचिव तथा 2 वर्ष उपाध्यक्ष के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए वर्ष 2026-27 हेतु उन्हें परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त वे वर्ष 2025-27 तक भारत विकास संस्थान के अध्यक्ष पद पर भी कार्यरत हैं। हाल ही में उन्हें एलआईसी पेंशन एसोसिएशन, जोधपुर मंडल के उपाध्यक्ष पद पर भी मनोनीत किया गया है। साथ ही वे पिछले कई वर्षों से अखिल भारतीय भूतड़ा समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व भी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं।

इसी क्रम में, भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त श्री राजेंद्र मंत्री को लगातार तीसरे वर्ष परिषद के सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। वे सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों में सदैव अग्रणी रहे हैं। माहेश्वरी समाज समिति पश्चिम क्षेत्र में 4 वर्षों तक कोषाध्यक्ष पद पर सफल सेवाएं देने के पश्चात वे वर्ष 2026 से 2029 तक उपाध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित हुए हैं।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति से परिषद को नई ऊर्जा, अनुभव एवं सशक्त नेतृत्व प्राप्त होगा। परिषद सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि इनके मार्गदर्शन में संगठन सेवा, संस्कार एवं समर्पण के अपने मूल उद्देश्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन