वाराणसी की नन्ही प्रतिभाओं ने बढ़ाया समाज का मान

वाराणसी समाज की उभरती नन्ही प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से गौरव बढ़ाया है। आध्या झंवर (सुपुत्री आनंद झंवर, सुपौत्री नंदकिशोर झंवर) ने देहरादून में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रम वल्र्ड स्कॉलर्स कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक एवं 4 रजत पदक अर्जित किए। इस प्रतियोगिता में वाद-विवाद, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न बौद्धिक स्पर्धाएं शामिल थीं। आध्या ने सनबीम स्कूल, लहरतारा का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं दूसरी ओर, काशी क्लास्थली द्वारा आयोजित भरतनाट्यम कार्यक्रम में मानवी सोमानी एवं नंदिनी माहेश्वरी को कला साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।

माहेश्वरी परिषद वाराणसी व माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार इन प्रतिभाओं की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन