अंजू मालपानी सहित पदाधिकारियों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर दिया समाज सेवा का संदेश

माहेश्वरी महिला संगठन, बठिंडा द्वारा प्रधान अंजू मालपानी की अध्यक्षता में अमरीक सिंह रोड स्थित एक वृद्ध आश्रम में हंगर रिलीफ के तहत पहला सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक भोजन करवाया गया तथा फल वितरित किए गए। संगठन की सदस्याओं ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका हाल-चाल जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सेवा कार्य में संगठन की अध्यक्ष अंजू मालपानी, सचिव नीलम होलानी, कोषाध्यक्ष प्रीती डागा, संरक्षिका पूनम राठी, निवर्तमान अध्यक्ष सविता होलानी सहित रोजी माहेश्वरी, संगीता काबरा, मधु मंत्री, रिम्पी कोठारी और सुनीता लखोटिया उपस्थित रहीं। वहीं माहेश्वरी सभा से के.के. मालपानी, गोविन्द डागा, रमेश लखोटिया और चंदर प्रकाश काबरा ने भी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अंजू मालपानी ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना और मानवता की सेवा करना है, जिसकी शुरुआत इस प्रोजेक्ट से की गई है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन