श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल, मालेगांव की नई कार्यकारिणी का गठन

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की कार्यप्रणाली के अनुसार मालेगांव माहेश्वरी प्रगति मंडल के आगामी त्रैवार्षिक कार्यकाल (वर्ष 2026-29) के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। मंडल के अध्यक्ष पद पर तीसरी बार श्री कल्पेश रा. हेडा एवं सचिव पद पर श्री कृष्णकांत स. बडाले को मनोनीत किया गया है। यह चयन प्रक्रिया जिला पर्यवेक्षक श्री चंदन सोनी एवं श्री पुरणमल मर्दा की उपस्थिति में संपन्न हुई।

नई कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष आशीष झंवर, उपाध्यक्ष महेश मारू एवं राधेश्याम काला, कोषाध्यक्ष कमलेश परवाल, सह-कोषाध्यक्ष भगीरथ चांडक, सांस्कृतिक मंत्री आनंद जाजू, संगठन मंत्री मधुसूदन काबरा, जनसंपर्क मंत्री निशांत मंत्री, संयुक्त सचिव सागर कलंत्री, सह-संगठन मंत्री ओमप्रकाश बाहेती तथा प्रचार मंत्री चेतन बिर्ला को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार मूंधड़ा, पंकज तापडिय़ा, चंदन गगराणी, संजय गगराणी, संदीप बडालिया, मनोज बिहानी एवं लक्ष्मीकांत सारडा का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

मालेगांव माहेश्वरी समाज ने श्री माहेश्वरी प्रगति मंडल की नवगठित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन