शुभकामना संदेश - मंजु बांगड़ (राष्ट्रीय अध्यक्ष)

स्नेही बहनों व स्वजन
जय उमा महेश
बुराइयां आपके जीवन से दूर रहे
अच्छाइयों से आपका दामन भरा रहे
अहंकार का कद छोटा हो
आत्मविश्वास का परचम ऊंचा हो
जीवन में अपनों का साथ हो 
खुशियों भरा दिन हो 
उमंगो भरी रात हो 
दीपोत्सव की बेला में प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हो।।
सुख स्वास्थ्य समृद्धि की मंजुल कामना के साथ दीपावली की हार्दिक बधाई स्वीकार करें। दीपोत्सव अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाया जाता है। हमारी भारतीय संस्कृति में भी तमसो मा ज्योतिर्गमय मुझे अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो की अर्चना मानव मन की उस चाह का प्रतीक है जिसने प्रकाश में जीवन का संगीत सुना था। तिमिर को हर कर प्रकाश की जीवनदाई है, ज्ञान का सूचक है, मानव कल्याण का घोतक है। हमारा महिला संगठन भी एक ऐसा ही प्रकाश स्तंभ है जिसके आलोक में हम स्वयं अपना पथ तो देख ही सकते हैं.. साथ ही सेवा त्याग सदाचार का दीप जलाकर दूसरों का पथ भी आलोकित कर सकते हैं। हमारी जिंदगी विडंबनाओ से भरी है.. हम अक्सर बड़ी-बड़ी बातों को तो देखते हैं और छोटों के प्रति उदासीन हो जाते हैं। उनका मूल्य नहीं समझते हैं। जबकि प्रकाश हमेशा एक लघु किरण के रूप में आता है। एक दीपक की नन्ही ज्योति अगाध अंधकार को मिटा देती है। यदि हम लघुता में ही महत्ता को पहचानने की कोशिश करें तो धीरे-धीरे हम स्वत: महत्तम की ओर पहुंच जाएंगे। आओ हम सब मिलकर अपनी प्रतिभाओं को समाज में अर्पित कर मनसा वाचा कर्मणा से सेवा संकल्प का दीप जलाएं। हमारे लघु दीप भीतर बाहर का अंधेरा हर कर केवल माहेश्वरी समाज को ही नहीं इतर समाज को, देश को, विश्व को प्रकाशमान करेंगे.. ऐसा प्रकाश जो सबके जीवन में खुशहाली लाए, प्रेम और सौहार्द बढ़ाएं, उन्नति और प्रगति का सोपान बने और गर्व से हम कह सके...
अंधकार को क्यों धिक्कारे
अच्छा है एक दीप जलाएं
आओ सब मिल दिवाली मनाये
तिमिर ग्रस्त है मानव जीवन
करें प्राण प्रदीप संजीवन
सेवा सुमनों से पुलकित मन
करें स्नेह सुधा आचमन
एक्य भाव से अनुप्राणित हो
मंजुल विश्वास की ज्योति जलाएं।
जय श्री राम
 

मंजु बांगड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन