वाराणसी में स्वर्गीय श्री कुंदनमल चांडक की स्मृति में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

स्वर्गीय श्री कुंदनमल चांडक की पावन स्मृति में माहेश्वरी क्लब, भारत विकास परिषद एवं रोटरी क्लब वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 12 अप्रैल 2026 को माहेश्वरी भवन, महमूरगंज में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर कुल 165 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर में समाज के वरिष्ठजनों एवं बड़ों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर युवाओं को प्रेरित किया। विशेष रूप से 76 वर्षीय गौरी शंकर नेवर द्वारा रक्तदान करना सभी के लिए प्रेरणादायक रहा।

इस अवसर पर पवन धूत, गिरराज कोठारी, लोकेन्द्र करवा, गोपाल दम्मानी, गोविन्द भरानी, मनीष दुजारी, धीरज मल्ल, संजय मालू, वरुण मूंदड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने रक्तदान किया। नारी शक्ति के रूप में कविता झवर, अदिति बिसानी, जया राठी, राधा सोनी, सुनीता दरक, स्तुति सारडा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। युवा वर्ग में नीलेश, आशीष, हर्षित, मयंक, सचिन, सौरभ, निखिल, उज्ज्वल, मनीष, लोकेश, श्लोक, आकाश, समर्थ सहित अन्य साथियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से रवि सारडा, कार्तिक बजाज एवं गिरिराज रतन मूंदड़ा का विशेष योगदान रहा। अंत में क्लब के अध्यक्ष बाल किशन असावा, मंत्री पीयूष लखानी एवं कोषाध्यक्ष शुभम साबू ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन