चेन्नई आगमन पर पद्मश्री बंशीलाल जी राठी से आत्मीय भेंट, समाज एकता व संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ सार्थक विमर्श


चेन्नई आगमन के अवसर पर महासभा के पूर्व सभापति एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत बंशीलाल जी राठी से भेंट कर उनका स्नेहपूर्ण आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस गरिमामय अवसर पर महासभा के निवर्तमान सभापति श्री श्यामसुंदर जी सोनी का सानिध्य भी विशेष रूप से रहा।

पद्मश्री बंशीलाल जी राठी ने श्रद्धेय पद्मश्री रामेश्वरलाल जी काबरा (बापूजी) के आदर्शों का स्मरण करते हुए उनके सुपुत्र त्रिभुवन जी काबरा एवं काबरा परिवार द्वारा समाजोत्थान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। उन्होंने काबरा परिवार की सेवा परंपरा को प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान तमिलनाडु, केरल एवं पांडिचेरी के विभिन्न समाज संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रबुद्ध जनों के साथ एक सार्थक बैठक एवं विचार-विमर्श भी आयोजित किया गया। बैठक में श्री श्यामसुंदर जी सोनी, त्रिभुवन जी काबरा एवं राजकुमार काल्या ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, प्रगति एवं संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया। साथ ही, आगामी सामाजिक दायित्वों के संदर्भ में अपने संकल्प भी साझा किए।

बैठक में आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल व्यापार सहयोग केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नवल जी राठी सहित श्री अशोक जी मूंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार जी मालपानी, प्रदेश मंत्री श्री अशोक कुमार जी लखोटिया, कार्य समिति सदस्य श्री सत्यनारायण जी भूतड़ा, श्री महावीर प्रसाद जी मरदा, श्री जेठमल जी शारदा, श्री बंसीलाल जी दलाल, श्री विवेक जी राठी, श्री जगदीश प्रसाद जी पोरवाल (पांडिचेरी), श्री कमल किशोर जी गोदानी, श्री महावीर जी, श्री हरिकिशन जी मूंदड़ा, श्री पंकज जी मोहता, श्री रामरतन जी चांडक सहित अनेक गणमान्य समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग एवं संगठनात्मक सुदृढ़ता का प्रतीक बनकर उभरा तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में संपन्न हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन