माहेश्वरी महिला संगठन, बठिंडा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
माहेश्वरी महिला संगठन, बठिंडा का शपथ ग्रहण समारोह दास्तान होटल में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हरियाणा-पंजाब प्रादेशिक महिला संगठन की संरक्षिका पूनम राठी ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष के रूप में अंजू मालपानी, सचिव नीलम होलानी, कोषाध्यक्ष प्रीती डागा, उपाध्यक्ष संगीता काबरा एवं सुनीता लाखोटिया, सह सचिव रिम्पी कोठारी, सह कोषाध्यक्ष आरती कोठारी, संगठन मंत्री ज्योति होलानी एवं मधु मंत्री तथा सांस्कृतिक मंत्री के रूप में रूपल डागा, पूजा लखोटिया एवं पूजा सोमानी को दायित्व सौंपे गए।
इसके साथ ही पूर्व अध्यक्ष पुष्पा लखोटिया सहित कार्यकारिणी सदस्यों—अनीता होलानी, रोज़ी होलानी, पारुल होलानी एवं श्वेता होलानी ने भी समारोह में सहभागिता निभाई। निवर्तमान अध्यक्ष सविता होलानी ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया। नवनियुक्त अध्यक्ष अंजू मालपानी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में संगठन को सभी का इसी प्रकार सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
Latest News