जयपुर में रामजीदास मोदानी फाउंडेशन व शैल्बी अस्पताल द्वारा कैंसर नियंत्रण एवं स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित

रामजीदास मोदानी फाउंडेशन एवं शैल्बी अस्पताल, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में कैंसर नियंत्रण एवं स्वास्थ्य संबंधी परिचर्चा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 70 बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय विनवाल (गुर्दा रोग विशेषज्ञ एवं यूरोलॉजिस्ट) तथा डॉ. मनीष चौधरी (सीनियर फिजिशियन) ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उपस्थित लोगों ने अपने प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. चौधरी ने सरल और आम भाषा में उत्तर दिया, जिसे सभी ने सराहा। 

कार्यक्रम में दोनों चिकित्सकों का मोदानी फाउंडेशन के अध्यक्ष सत्यनारायण मोदानी एवं राजेंद्र तिवाड़ी द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन आर.सी. माहेश्वरी ने किया तथा अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सहभोज के लिए आमंत्रित किया।

इस शिविर को सफल बनाने में राज के सोमानी, राधेश्याम काबरा, विष्णु असावा, राजेश मालपाणी, जयप्रकाश लढ़्ढा, डॉ. रेखा कासट, सुगंधा लढ़्ढा, संजना फलोड़ तथा शैल्बी अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर संजय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के अध्यक्ष ने शैल्बी अस्पताल के प्रबंधन एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन