जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला संगठन (पश्चिमी क्षेत्र) के चुनाव सम्पन्न

जोधपुर शहर माहेश्वरी महिला संगठन (पश्चिमी क्षेत्र) की चुनाव प्रक्रिया माहेश्वरी भवन, कमला नेहरू नगर में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। पूर्व कार्यकाल में अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पुन: उन्हें ही चुना। यह चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक शिवकन्या धूत एवं चुनाव अधिकारी उषा बंग के सानिध्य में सम्पन्न हुई। सभी की सहमति से अलका जौहरी को अध्यक्ष, विजयलक्ष्मी भूतड़ा को सचिव तथा निशा पुंगलिया को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु कुमुद भूतड़ा एवं सहसचिव पद पर भारती राठी को निर्विरोध चुना गया।

सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया जिलाध्यक्ष उषा बंग एवं उनकी टीम की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। संगठन के पूर्व कार्यकाल में आयोजित यमुना जी का चुनरी मनोरथ एवं द्वारकाधीश के ध्वजारोहण कार्यक्रम की सफलता की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर कौशल्या डागा, योगिता मालपानी, संगीता राठी, अरुणा भूतड़ा, सुमन डागा, अंजली राठी, नेहा सोनी, संतोष गांधी एवं नीलम भूतड़ा सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन