जमशेदपुर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर सिंजारा का सफल आयोजन

माहेश्वरी महिला मंडल, जमशेदपुर द्वारा जुगसलाई स्थित माहेश्वरी मंडल में गणगौर सिंजारा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस पावन अवसर पर सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर गणगौर के पारंपरिक गीत गाए तथा ईसर-गणगौर जी की विधिवत पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

महिलाओं द्वारा गणगौर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही हाउजी (तंबोला) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों का भरपूर आनंद उठाया।

इस कार्यक्रम में अनीता शारडा, शशि लड्ढा, सुमन शारडा, शालू धूत, स्नेहा शारडा, शकुन परवाल, शशि माहेश्वरी, संतोष धूत, प्रमिला आगीवाल, प्रमिला माहेश्वरी, कृतिका शारडा, सुषमा शारडा, अलका आगीवाल, कविता आगीवाल, मंजू शारडा, मंजू आगीवाल सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत सफल एवं सराहनीय रहा, जिसमें समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन