धनबाद में माहेश्वरी महिला समिति द्वारा भव्य गणगौर सिंजारा उत्सव

अखंड सौभाग्य, अटूट विश्वास और श्रद्धा का प्रतीक गणगौर हम सभी के जीवन में खुशियों की नई सौगात लेकर आया। इसी पावन भावना के साथ माहेश्वरी महिला समिति, धनबाद के सानिध्य में गणगौर का सिंजारा उत्सव अत्यंत भव्यता और उमंग के साथ मनाया गया।

उत्सव में अमिता राठी, अनीता सोनी, उर्मिला सोनी, शांता पेरीवाल, कोमल पेरीवाल, शांति कासट, दीपिका कासट, उमा सोमानी, मंजू सोमानी, मंजू माहेश्वरी, कमला गट्टानी, लता काबरा, प्रियंका राठी, शालिनी राठी, लक्ष्मी राठी, आशा कासट, प्रीति मुंद्रा, अपूर्वा अजमेरा, शशि राठी, किरण कोठारी और ऐश्वर्या राठी की उपस्थिति ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया।

सखियों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधान और सोलह श्रृंगार में साक्षात् गणगौर का रूप धारण किया। ईसर-गणगौर के मधुर गीतों, थिरकते कदमों और रोचक खेलों ने इस शाम को और भी यादगार बना दिया। हँसी-ठिठोली और अपनत्व के बीच सभी ने मिलकर स्नेहपूर्ण प्रीतिभोज का आनंद लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन