माहेश्वरी समाज छर्रा द्वारा संचालित श्री कृष्णा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि महोत्सव

जय मां महाकाली सेवा मंडल द्वारा द्वितीय नवरात्रि महोत्सव 2023 कस्बा छर्रा नगर स्थित प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जय मां महाकाली सेवा मंडल के सरंक्षक सेवादार नवनीत माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले अपने कार्यकाल में मंत्री माहेश्वरी समाज छर्रा के पद पर रहते हुए मन्दिर में महाकाली एवं शनिदेव महाराज की मूर्ति की प्रतिष्ठा कराई थी। उसके बाद से नवरात्रि महोत्सव मनाना प्रारंभ हो गया। नवनीत माहेश्वरी ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत 9 दिनों तक मंदिर प्रांगण को प्रतिदिन माता के पसंदीदा रंगों के फूलों से सजाया गया तथा प्रतिदिन संध्या काल में माता के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
छठवें नवरात्रि को माता की चौकी का आयोजन विधिवत पूजा पाठ के साथ किया गया। भजन गायक लकी सोनी द्वारा माता रानी के मनमोहन भजनों पर भक्तगण झूमें व जमकर जयकारे लगाए। सचिव गौरव माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों द्वारा समाज एवं भक्तों का कल्याण होता है। साथ ही माता की ज्योति से वातावरण शुद्ध होता है। जनमानस में धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ती है। अंतिम नवरात्रि महानवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संरक्षक सेवादार नवनीत माहेश्वरी, नगर पंचायत अध्यक्ष पति लालू महाजन व अन्य सेवादारों ने माता की विधिवत पूजा अर्चना कर भोग लगाया तत्पश्चात छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराकर एवं दक्षिणा देकर विदा किया। उसके बाद विशाल भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें छर्रा नगर के सभी भक्तों ने प्रसाद  ग्रहण किया। मीडिया प्रभारी अनुभव माहेश्वरी ने बताया कि यह नवरात्रि हमारे मंडल द्वारा द्वितीय नवरात्रि महोत्सव के रूप में मनाया गया है और आगे भी इसी हर्षोल्लास के साथ मनाते रहेंगे। प्रदेश कोषाध्यक्ष नवनीत माहेश्वरी ने माहेश्वरी समाज कार्यकारिणी छर्रा एवं माहेश्वरी महिला मण्डल छर्रा का विशेष समय एवं सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर माहेश्वरी समाज कार्यकारिणी छर्रा के मंत्री अनुज लाहोटी, उपाध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा भारती माहेश्वरी, सचिव रेखा माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अंजु माहेश्वरी, शिवानी माहेश्वरी, साक्षी माहेश्वरी, दीप्ति माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष अंजलि माहेश्वरी, बबिता माहेश्वरी, मंडल के सेवादार मनोज माहेश्वरी, अनुज पल्तानी, वैभव विडला, रमन माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, आमोद माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी, दीपक राठी, मनीष माहेश्वरी, दीपक भंसाली, विनीत माहेश्वरी, पुनीत माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, विनीत पल्तानी, अनुज माहेश्वरी, अंकुश माहेश्वरी, विष्णु माहेश्वरी, उत्कर्ष माहेश्वरी आदि लोग मौजूद रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन