वाराणसी में माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा गणगौर का बिंदोरा उत्सव संपन्न
माहेश्वरी महिला संगठन वाराणसी की ओर से गणगौर का बिंदोरा उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं उल्लास के साथ मनाया गया। सुहाग, सौभाग्य और संस्कृति के इस पावन पर्व पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर माता एवं ईसर जी के पारंपरिक गीतों से हुई। कठे सूं आई गोरा, कठे सूं आया ईसर, गोर ए गणगौर माता खोल किवाड़ी, पूजन दो गणगौर जैसे मधुर गीतों की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया।
कार्यक्रम में संगीता मुंदड़ा, अनीता डागा एवं निधि सारडा ने अंताक्षरी के माध्यम से गणगौर गीतों की सुंदर प्रस्तुति देते हुए एक शानदार संगीतमय महफिल सजाई, जिसमें समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। अंत में संगठन की अध्यक्ष अलका बाहेती, मंत्री लक्ष्मी लढा एवं कोषाध्यक्ष प्रज्ञा बजाज ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
Latest News