माहेश्वरी महिला मंडल सरदारशहर द्वारा गणगौर महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न
नारी शक्ति, सौभाग्य और समृद्ध राजस्थानी संस्कृति के प्रतीक गणगौर पर्व के अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल, सरदारशहर द्वारा 14 मार्च 2026 को माहेश्वरी भवन में भव्य गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमला देवी मिमानी, मंडल अध्यक्ष अनुराधा चांडक, पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा लखोटिया एवं पूर्व मंत्री दीप्ति बजाज द्वारा गणगौर ईशर की पूजा एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित महिलाओं एवं बालिकाओं ने गणगौर के मधुर गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिए। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें चॉकलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने नाश्ते एवं ठंडे पेय का आनंद लिया। लगभग दो घंटे तक चले इस आयोजन का सुंदर एवं प्रभावशाली संचालन सोनम पेड़ीवाल एवं दीपिका मिमानी द्वारा किया गया।
अंत में मंडल की वर्तमान अध्यक्ष अनुराधा चांडक एवं पूर्व अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
Latest News