गणगौर महोत्सव में उमड़ी भीड़, शानदार सहभागिता से सजा उत्सव

श्री बीकानेर माहेश्वरी मंडल, जयपुर द्वारा आयोजित द्वितीय गणगौर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन विद्याधर नगर स्थित जनोपयोगी भवन उत्सव में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में जयपुर प्रवासी बीकानेर मूल के माहेश्वरी समाज के लगभग 200 परिवारों के 700 से अधिक सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम संचालक बृजमोहन बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव की रूपरेखा राधे राठी, गिरिराज पुगलिया, शिवशंकर कोठारी, सुशील काबरा, श्याम डागा एवं सुनील मूंधड़ा द्वारा तैयार की गई।

कार्यक्रम का आगाज अनीशा काबरा की गीत प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात मंडल की 15 महिला सदस्यों ने प्राची मोहता, स्नेहा बागड़ी एवं निधि बिहाणी के संयोजन में आकर्षक सामूहिक गणगौर नृत्य प्रस्तुत किया। बालिकाओं रिया डागा, कोमल बाहेती, रिया मालपानी, सिद्धि मोहता एवं वेदिका मोहता की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य गायिका वैशाली कोठारी एवं मानसी दम्माणी (मुंबई) ने पारंपरिक गणगौर गीतों की मधुर प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उनके सुरों पर पुरुषों और महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर उत्सव में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा एवं आभूषणों से सुसज्जित होकर गवरजा के रूप में शामिल हुईं, वहीं पुरुष वर्ग ने बीकानेरी पेचा धारण कर माहौल को और रंगीन बना दिया। विभिन्न परिवारों द्वारा लाई गई लगभग 40 गवर, ईशर एवं भाया का पूजन कैलाश पुगलिया, राजश्री पेड़ीवाल एवं सरिता डागा के संयोजन में किया गया। गौरी कोठारी द्वारा गवरजा की खोल भराई की रस्म भी संपन्न हुई। मंडल सदस्यों का डाटा संकलन संजय राठी, राजेंद्र कोठारी, श्रीवर्धन मोहता, चेतन मूंदड़ा एवं अजय दम्माणी द्वारा किया गया।

अंत में रमझोल, नवरंगी गवर एवं गवरजा माता की आरती-स्तुति का सामूहिक गान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित जनों ने गणगौर पर्व पर तैयार की गई बीकानेरी पारंपरिक भोजन-प्रसादी का आनंद लिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन