रांची में गणगौर सिंधारा उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रांची माहेश्वरी महिला चौपाल द्वारा माहेश्वरी भवन में पारंपरिक गणगौर सिंधारा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक लहरिया एवं बंधेज परिधान में भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण राजस्थानी संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत गणगौर माता की वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात महिलाओं के लिए तंबोला, रैम्प वॉक, संगीत एवं नृत्य जैसी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। रैम्प वॉक में प्रतिभागियों ने सोलह श्रृंगार के साथ पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में आकर्षक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा।

इस अवसर पर सभी महिलाओं ने पारंपरिक गीतों एवं संगीत पर नृत्य कर उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी ने स्वादिष्ट अल्पाहार का आनंद लिया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं के बीच आपसी स्नेह, सहयोग एवं एकता को भी सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर सुमन चितलांगिया, संगीता चितलांगिया, शशि डागा, रेनू फलोर, आशा बोरा, कल्पना मोहता, मनीषा कांकानी, बीना माहेश्वरी, दुर्गा काबरा, इंद्रा साबू, सरोज राठी, शारदा लड्डा, लक्ष्मी चितलांगिया, कृष्णा बोरा, कांता सारड़ा, रेनू काबरा, रंजू मालपानी, शिखा बिरला, रश्मि मालपानी, अचला चितलांगिया, सरोज काबरा, अर्चना काबरा, सरला सारड़ा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन