माहेश्वरी महिला मंडल जगदलपुर ने महिला दिवस पर की गौसेवा


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल, जगदलपुर की सदस्यों ने गौशाला जाकर गौमाता की सेवा की। इस दौरान गौमाता को प्रेमपूर्वक लापसी, ताज़ी सब्जिय़ाँ एवं हरा चारा खिलाया गया।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य केवल महिला दिवस का उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि करुणा, सेवा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आगे बढ़ाना भी रहा। महिला मंडल की सभी बहनों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पुण्य कार्य में भाग लेते हुए गौसेवा का लाभ प्राप्त किया।

सेवा और स्नेह से भरे इस आयोजन के कुछ सुंदर क्षणों को वीडियो के माध्यम से भी साझा किया गया, जिसे समाजजनों द्वारा सराहा गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन