'हिंदी गौरव सम्मान 2026' से सम्मानित हुईं स्वाति जैसलमेरिया

साहित्य अर्पण अंतरराष्ट्रीय मंच, दुबई द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में हिंदी भाषा के प्रति अगाध प्रेम, निरंतर साहित्य सेवा तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार स्वाति जैसलमेरिया को 'हिंदी गौरव सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके निरंतर सक्रिय योगदान, सृजनशील लेखन और हिंदी के प्रति समर्पण के साथ देश-विदेश में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया।

स्वाति जैसलमेरिया की साहित्य साधना अत्यंत समृद्ध और प्रेरणादायी रही है। उनकी राजस्थानी भाषा में व्यंग्यात्मक लेखों की पुस्तक 'आपणी बोली' प्रकाशित हो चुकी है, जिसे साहित्य जगत में सराहना प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त हिंदी कविता के कई साझा संकलनों में उनकी कविताएँ एवं लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

स्वाति जैसलमेरिया को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री मधु दलेला द्वारा नारी रत्न सम्मान, जोधपुर के महाराजा गजसिंह द्वारा वीर दुर्गादास सम्मान, साहित्य संगम संस्था द्वारा रश्मिरथी सम्मान तथा साहित्य मंडल, श्रीनाथद्वारा द्वारा काव्य सुमन मानद उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस अवसर पर साहित्य अर्पण अंतर्राष्ट्रीय मंच, दुबई की अध्यक्षा नेहा शर्मा ने हिंदी भाषा की सेवा में समर्पित साहित्यकारों की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी का उज्ज्वल भविष्य ऐसे कर्मठ रचनाकारों के प्रयासों से और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने स्वाति जैसलमेरिया को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा हिंदी के उत्थान और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन