वाराणसी के रवि सारडा को राज्य सरकार का प्रथम निर्यात पुरस्कार
वाराणसी के युवा उद्योगपति रवि सारडा, सुपुत्र मांगीलाल सारडा, को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक्सपोर्ट एक्सीलेंस का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान 10 मार्च 2026 को राजधानी लखनऊ में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदीÓ के करकमलों से प्रदान किया गया। यह पुरस्कार रवि सारडा की एक्सपोर्ट फर्म मै. उमा महेश सिल्क्स प्रा. लि., वाराणसी को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य निर्यात पुरस्कार, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत रेशमी वस्त्र एवं अन्य उत्पाद श्रेणी में निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु दिया गया। रवि सारडा की इस उपलब्धि पर माहेश्वरी समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें, उनकी पत्नी चंचल सारडा तथा उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Latest News