माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर द्वारा अन्नदान कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 20-10-2023 को नवरात्री के उपलक्ष्य में अन्नदान का आयोजन 'अन्नपुर्णेश्वरी देवी मंदिर', आर.एस. पुरम, कोयंबटूर के प्रागंण मे संचालित वैदिक पाठशाला के विधार्थियो के लिए किया गया। आवासीय पाठशाला मे 40 से ज्यादा विधार्थी वैदिक शिक्षा ग्रहण कर रहे है। अन्नदान के तहत चावल, दाल, चीनी आदि शुष्क खाद्य सामाग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम मे माहेश्वरी युवा परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिरीराज फोमरा, भूतपूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम भुराङिया, सदस्य रेणु भुराडिया, कुशल केला, रमेश सुडा, सुनील एवं अन्नु पनपालिया, शिवरतन, राजेंद्र भट्टड, मनोज गग्गड इत्यादि ने भाग लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन